सूडान - साउथ सूडान में एक ऑयल टैंकर में हुए धमाके में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। बुधवार को यह हादसा उस वक्त हुआ, जब टैंकर साउथ सूडान से पश्चिमी इक्वेटोरिया जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, इक्वेटोरिया इलाके में ऑयल टैंकर पलट गया।
इसके बाद, वहां स्थानीय लोग तेल चोरी करने पहुंच गए। माना जा रहा है कि किसी ने जलती सिगरेट सडक़ पर फैले तेल पर डाल दी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। पश्चिमी इक्वेटोरिया में इन्फॉरमेशन मिनिस्टर चार्ल्स किसाग्ना ने कहा, घायलों के बचने की संभावना कम है, क्योंकि हमारे पास गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों का इलाज करने की सुविधा नहीं है।