चण्डीगढ़, 8 मार्च : पंजाब सरकार ने गुरू गोबिन्द सिंह डिग्री कालेज गिदड़बाहा का नाम बदल कर गुरू गोबिन्द सिंह गर्लस कालेज गिदड़बाहा रखने की स्वीकृति दे दी है।
इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि कालेज अथार्टी द्वारा कालेज का नाम बदलने के लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने उनकी मांग स्वीकृत करके कालेज का नाम बदल दिया है