पठानकोट - पंजाब सरकार ने लोगों को इलाज के भारी खर्चे से राहत दिलाने जा रही है। प्रदेश सरकार एक नई सेहत योजना को जल्दी ही लागू करने जा रहा है। इसमें प्रदेश के हरेक निवासी को 30 हजार रुपए तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। नई योजना को अमली जामा पहनने को डिपार्टमेंट सबसे पहले हेल्थ स्मार्ट कार्ड जारी करेगी। जिसे दिखाने के बाद कोई भी कार्ड धारक इस सुविधा का फायदा ले सकेगा और अस्पतालों में दवाइंया ले सकता हैं।