चंडीगढ़ - विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने में 10 अफसरों /कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जबकि रिश्वत के 14 अन्य मामलों में जांच शुरू की। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में जांच पूरी करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने 9 मामलों में अदालती चलान भी पेश किए। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त, 2015 के दौरान 10 अधिकारियों को रिश्वत लेने के दोष अधीन रंगे हाथों गिरफ्तार किया और इनके विरुद्ध केस दर्ज किए।
उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट, 1988 अधीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक सरकारी कर्मचारी विरुद्ध रिश्वतखोरी के मामले तहत अपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है।