फगवाड़ा - पंजाब के फगवाड़ा शहर में बंगा मार्ग के समीप भीड़भाड़ वाले इलाके में आज तडक़े लुटेरे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को उठा ले गये, जिसमें करीब सवा तीन लाख रुपये से अधिक की राशि थी। फगवाड़ा पुलिस के उपाधीक्षक मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने आज यहां बताया कि लुटेरों ने तीन बजे एटीएम शटर का लॉक तोडक़र कैमरे पर स्प्रे करके एटीएम मशीन को उखाड़ दिया।
एटीएम पर दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं लेकिन उस समय कोई गार्ड मौजूद नहीं था। बैंक के एक अधिकारी के अनुसार एटीएम पर लगे एक कैमरे को भी चोर चुराकर ले गये। सीसीटीवी फुटेज बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय से पुलिस को मुहैया करा दी जायेगी। मामजे की जांच जारी है।