चण्डीगढ़, 8 मार्च : पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के सीनियर नेता और भूतपूर्व राज्य मंत्री सतपाल सैणी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
एक शोक सन्देश मे श्री सेणी को एक बड़े जन आधार और प्रिय नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के कमजोर और दबे कुचले वर्गों के कल्याण में लगाया। इसी दौरान पंजाब के राजस्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी श्री सैणी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनको उनके द्वारा समाज कल्याण के किये गये कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जायेगा।
स. बादल और स. मजीठिया ने श्री सैणी के पारिवारिक सदस्यों के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि दिवंग्त आत्मा को शान्ति और पीछे परिवार को यह दु:ख सहन करने का बल प्रदान करें।