वाशिंगटन - दक्षिण अमेरिकी देश चिली में आये जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार चिली के समुद्र तट पर कल भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किये गये, जिससे राजधानी सेनटियागो में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसका केंद्र जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद चिली तथा पेरू में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है तथा इस इलाके को खाली करने के लिए कहा गया। पैसेफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि भूकंप की वजह से अगले कुछ घंटे में चिली तथा पेरू तट पर विनाशकारी सुनामी लहरें पैदा हो सकती हैं।
इसके अलावा हवाई में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।