चण्डीगढ़, 8 मार्च : पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके चार पीपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। एक सरकारी प्रवक्ता अनुसार सुशील कुमार को कमाण्डैंट दूसरी कमाण्डो बटालियन बहादुरगढ़, इकबाल सिंह को सहायक इन्स्पैक्टर जनरल पुलिस, लिटीगेशन पंजाब, रणधीर सिंह उप्पल को सहायक कमाण्डैंट, पांचवी आईआरबी अमृतसर और श्रीमती हरप्रीत कोर को सहायक इन्सपैक्टर जनरल पुलिस, कल्याण पंजाब के रूप तैनात किया गया है।