चण्डीगढ़, 8 मार्च : पंजाब सरकार ने एक अहम निर्णय लेते हुए 1984 के उन सिक्ख दंगा पीडि़त परिवारों के मुख्यों को लाल कार्ड बनाने का अन्तिम मौका प्रदान किया है जो दंगा प्रभावित परिवार लाल कार्ड बनाने से वंचित रह गये थे।
जो सिक्ख परिवार दिनांक 1-11-84 से 11-12-85 तक सिक्ख विरोधी दंगों के कारण पंजाब आए थे और लाल कार्ड न बनने के कारण समय समय पर सरकार द्वारा घोषित की गई रियायतों का लाभ नहीं ले सके थे वह लाल कार्ड बनाने के लिए अपने जिले के सम्बन्धित डिप्टी कमिशनर के पास दिनांक 8-4-13 तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
आवेदक अपने आवेदन 25 रूपये के नॉन जूडिशियल अस्टाम द्वारा अपने परिवार की पूरी जानकारी देकर डिप्टी कमिशनर कार्यालय में जमा करवा सकते हें। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिये जाएंगे।