केनबरा - आस्ट्रेलिया के पीएम पद से टोनी एबॉट को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब कैबिनेट मिनिस्टर मैलकम टर्नबुल आस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को लिबरल पार्टी की संसदीय बैठक में यह फैसला लिया गया। पार्टी ने नए पीएम के चुनाव को लेकर इंटरनल वोटिंग कराई, जिसमें एबॉट को 44 और मैलकम के खाते में 54 वोट आए। इसके अलावा पार्टी सांसदों ने डिप्टी पीएम पद पर जूली इसाबेल बिशप को बने रहने के लिए भी वोट किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, गवर्नर जनरल को एबॉट द्वारा इस्तीफा सौंपे जाने के बाद मैलकम पीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले केनबरा में एक प्रेस कान्फ्रेंस में मैलकम ने कहा था कि अगर एबॉट शीर्ष नेतृत्व पर बने रहेंगे, तो पार्टी अलग इलेक्शन हार जाएगी। आस्ट्रेलिया को नए लीडर की जरूरत है। मैलकमनई लीडरशिप के लिए इस्तीफा देने से पहले मैलकम, टोनी एबॉट की कैबिनेट में कम्युनिकेशंस मिनिस्टर थे। लिबरल पार्टी में कई नेताओं ने क्लाइमेट चेंज एक्शन और गे मैरिज को सपोर्ट करने मामले को लेकर मैलकम को नापसंद किया था।
2008-09 में मैलकम ने अपोजीशन में बैठक लिबरल पार्टी का नेतृत्व किया था, लेकिन एबॉट से एक वोट कम मिलने पर लीडरशिप छिन गई थी। इससे पहले मैलकम एक कामयाब वकील और बिजनेसमैन थे। 80 के दशक में वह स्पाई कैचर केस में पूर्व ब्रिटिश जासूस पीटर राइट के वकील थे।