मोहाली - शहर के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई 15 सितंबर से 16 सितंबर तक तीन दिन के लिए प्रभावित रहेगी। यह जानकारी वाटर सप्लाई एंड सैनीटेशन मंडल नंबर 2 के कार्यकारी इंजीनियर अनिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वाटर सप्लाई स्कीम फेज-3 तथा फेज-4 (कजौली) की मेन पाईप लाईन की रिपेयर करने कारण वाटर सप्लाई स्कीम फेज-3 तथा फेज-4, कजौली की पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
इस लिए शहर मोहाली में सेक्टर 70-71, गांव मटौर, गांव शाहीमाजरा, फेज-9, 10, 11 तथा इंडस्ट्रीयल ग्रोथ फेज-1 से फेज-5 मोहाली में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, जिसमें 14 सितंबर की शाम को पानी की सप्लाई कम प्रैशर के साथ होगी। दूसरे दिन 15 सितंबर को सुबह पानी की सप्लाई कम प्रैशर से होगी, दोपहर को पानी की सप्लाई नहीं की जायेगी और शाम को पानी की सप्लाई कम प्रैशर से होगी। इसी प्रकार 16 सितंबर को सुबह पानी की सप्लाई कम प्रैशर से होगी।