चंडीगढ़, 7 मार्च: पंजाब पुलिस ने आज खतरनाक आंतकवादी नरायण सिंह चौड़ा से की गई पूछताछ के पश्चात तरनतारन जिले के वैरोवाल पुलिस थाना क्षेत्र से 2 अतिआधुनिक एम पी-5 गनों और 1 32 बोर रिवाल्वर सहित 200 कारतूस बरामद किए हैं। देश में किसी आंतकवादी से बरामद किया गया यह सबसे आधुनिक और घातक हथियार है।
पंजाब पुलिस द्वारा नरायण सिंह चौड़ा की गिरफतारी के पश्चात एक एके-56 राईफल सहित एक मैगजीन और 50 कारतूस, एक 30 बोर पिस्तौल, सहित एक मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस और 5 हथगोले भी उससे बरामद करके पुलिस थाना कुराली में 27 फरवरी, 2013 को धारा 3/4/5 एक्सपलोसिव एक्ट, 25 आर्मज़ एक्ट, 10,13, 18, 20 गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट तहत एफ आई आर न: 29 दर्ज की गई थी। चौड़ा से और आगे पूछताछ जारी है।
याद रहे कि भगौड़े आंतकवादी नरायण सिंह चौड़ा को गत् 26 फरवरी की देर सांय को पुलिस थाना वैरोवाल के गांव जलालाबाद से गिरफतार किया गया था।