चण्डीगढ़, 7 मार्च : पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका ने परीक्षा केंद्रों से 6 अध्यापकों को डियूटी से अनुपस्थित होने के कारण तुरतं प्रभाव से टरमिनेट करके इनका स्टेशन बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा केंद्र, समगोली में लगाई डियूटी से श्रीमती बलजीत कौर पी टी आई अध्यापक सरकारी मिडल स्कूल धराली, जिला अजीतगढ़ को अनुपस्थित पाने पर तत्काल समय से मुअत्तल करके मुख्यालय मंडल शिक्षा अधिकारी नाभा में निश्चित किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने स स स स, समगोली, परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित पाये जाने पर श्री राजेश कुमार गणित अध्यापक सरकारी स्कूल डेराबसी और श्री सुरिंदर सिंह सामाजिक शिक्षा अध्यापक सरकारी हाई स्कूल, रामपुर सैणिया, जिला अजीतगढ़ को तत्काल समय से मुअत्तल करके मुख्यालय मंडल शिक्षा अधिकारी नाभा में निश्चित किया गया है।
इसी दौरान मंत्री ने परीक्षा केंद्र सससस, लालडू ब्लॉक, 2 के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थिति श्रीमती राजबीर कौर विज्ञान अध्यापिका, अमलाला, जिला अजीतगढ़ को तत्काल समय से मुअत्तल करके मुख्यालय मंडल शिक्षा अधिकारी नाभा में निश्चित किया गया। शिक्षा मंत्री द्वारा परीक्षा केंद्र एस एस जैन, डेराबसी से अनुपस्थित पाये जाने पर श्री साहिब सिंह पी टी आई लालडू और श्रीमती संगीता रैना, विज्ञान अध्यापिका, समगौली, जिला अजीतगढ़ को तत्काल समय से टरमिनेट करके मुख्यालय मंडल शिक्षा अधिकारी नाभा में निश्चित किया गया है।