चण्डीगढ़, 7 मार्च : पंजाब की तकनीकी शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थियों की प्लैसमैंट अब संस्थाओं के हेडस की वार्षिक गुप्त रिपोर्ट में झलकेगी। इन तकनीकी शिक्षा संस्थानों में इंजीनियरिंग कालेज, बहुतकनीकी कालेज और आईटीआईज़ शामिल हैं। यह फैसला पंजाब के तकनीकी शिक्षा और उद्योग मंत्री अनिल जोशी ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों की तरफ से करवाई जाती प्लैसमैंट पर सख्ती पर नज़र रखने के मध्यनज़र किया। पंजाब सरकार ने सम्बन्धित अधिकारियों को वार्षिक गुप्त रिपोर्टें प्लैसमैंट के आधार पर लिखने सम्बन्धी पत्र जारी कर दिया है।
मंत्री ने बताया कि प्रमुख कम्पनियों में विद्यार्थियों की प्लैसमेंट करवाने वाले प्रिंसीपलों को प्रोत्साहन दिया जायेगा। प्लैसमेंट के साथ साथ तकनीकी संस्थानों को दी गई ग्रांटों के प्रयोग के आधार पर भी वार्षिक गुप्त रिपोर्ट लिखी जायेगी। इसमें यह देखा जायेगा कि इन पैसों का प्रयोग बेहतर ढंग से किया गया है या नहीं।
मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार अधिक से अधिक विद्यार्थियों की प्लैसमैंट करवाने के लिए वचनबद्ध है एवं इसकी प्राप्ति के लिए विभाग द्वारा लगातार नौकरी मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रिंसीपलों को निर्देश दिये कि वह विद्यार्थियों की बढिय़ा प्लैसमैंट के लिए अधिक से अधिक प्रमुख कम्पनियों से नीजि सम्पर्क कायम कर उनको अपने संस्थानों में नौकरी मेले लगाने के लिए बुलाएं। इसके साथ ही उन्होंने प्रिंसीपलों को उद्योगों की जरूरतो अनुसार नए पाठयक्रम आरम्भ करने के लिए कहा ताकि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के तुरन्त बाद नौकरी हासिल कर सकें।