चण्डीगढ़,7 मार्च : पंजाब को पशु पालन क्षेत्र में आज एक अन्य सम्मान मिल गया जब रोपड़ सीमन क्षेत्र को भी ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त हो गया।
इसकी जानकारी देते हुए आज यहां पशु पालन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सैंट्रल मोनीट्रिंग यूनिट (सीएमयू) ने वर्ष 2012-13 के लिए सीमन स्टेशनों के किये गये मुल्यांकन में रोपड़ सीमन स्टेशन को भी ए ग्रेड का दर्जा दिया गया। जोकि पहले बी ग्रेड में था।
पंजाब में नाभा और पटियाला में दो सीमन स्टेशन हैं। इनमें से नाभा सीमन स्टेशन को तो पहले ही ए गे्रड प्राप्त है जबकि अब रोपड़ स्टेशन भी इसी श्रेणी में आने से राज्य को एक बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ।
राज्य के दोनों सीमन स्टेशनों को ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त होना राज्य विशेषकर पशु पालन विभाग के लिए बहुत गर्व की बात है। विभाग ने पशुओं की नस्ले सुधारने के लिए राज्य में बड़ी सफलता प्राप्त की है और राज्य को प्रति जीव सबसे अधिक दूध उपलब्धता वाला राज्य बनाया है।
वर्णननीय है कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय, पशु पालन और डेयरी विकास विभाग द्वारा गठित किये गये सैट्रल मोनीट्रिंग यूनिट द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में स्थित सीमन स्टेशनों क ा प्रति वर्ष मुल्यांकन किया जाता है। जिसके दौरान इन सीमन स्टेशनों की ग्रेडेशन की जाती है।