चण्डीगढ़, 7 मार्च : पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूल हेडस को कम्प्यूटर खरीदने और उनकी सुनिश्चित ढंग से प्रयोग करने के निर्देश जारी किये हैं।
शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने कम्प्यूटर खरीदने के लिए स्कूल हेडस को पत्र जारी कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार स्कूल हेडस को कार्यालय कामकाज के लिए कम्प्यूटर के साथ प्रिंटर खरीदने और इंटरनैट सुविधा प्राप्त करने के लिए भी कहा गया है ताकि स्कूल हेड कम्पयूटर के प्रयोग के साथ अपनी कार्यकुशलता बढ़ा सकें। यह कम्प्यूटर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही कम्प्यूटर लैब के कम्प्यूटरों के अतिरिक्त होंगें।
पत्र में कम्प्यूटर और इसके साथ आवश्यक समान खरीदने और इसकी फिटिंग के लिए सारा खर्चा स्कूल के फंड में से करने के लिए कहा गया है। कम्प्यूटर च लाने में परेशानी आने की सूरत में कम्प्यूटर अध्यापकों की सहायता प्राप्त करने के लिए भी स्कूल मुखियों को कहा गया है।
नई तकनीक का प्रयोग न करने वाले स्कूलों के मुखियों और अध्यापकों को इस तकनीक का प्रयोग यकीनी बनाने के लिए कहा गया है ताकि इस तकनीक का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया जा सकें।