चंडीगढ़, 7 मार्च: पंजाब मंत्रीमंडल ने आज बैठक की शुरूआत में निकले सोमवार की सुबह को जालंधर-नकोदर रोड पर एक ट्रक एवं स्कूल बस के बीच हुई भयानक टक्कर में मारे गये 13 स्कूली बच्चों के परिवारों से गहरा दुख व्यक्त किया है।
मंत्रीमंडल ने मृतक बच्चों की याद में 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह बिछुड़ी आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें और पीछे परिवारिक सदस्यों को यह असहनीय क्षति सहन करने की क्षमता प्रदान करे। इसके साथ ही घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।