चंडीगढ़, 7 मार्च: पंजाब के राज्यपाल श्री शिवराज वी पाटिल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की उपस्थिति में स. गुलजार सिंह रणिके को राजभवन में एक साधारण किंतु प्रभावशाली समारोंह में केबिनेट मंत्री के तौर पर पद एवं सरकारी भेद गुप्त रखने और संविधान के प्रति वफादार रहने की शपथ दिलाई।
आज यहां इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बढ़ौतरी से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रीमंडल की संख्या बढक़र 16 हो गई है।
इससे पूर्व पंजाब के मुख्य सचिव श्री राकेश सिंह ने राज्यपाल की स्वीकृति से समागम को आरंभ किया। शपथ लेने के पश्चात स. रणिके ने लिखित शपथ पर हस्ताक्षर दिए जिसपर राज्यपाल द्वारा भी हस्ताक्षर किए गये।
इस शपथ समागम में अन्य के अतिरिक्त पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. चरणजीत सिंह अटवाल, स. आदेश प्रताप सिह कैरों, स. जनमेजा सिंह सेखों, स. सरवण सिंह फिल्लौर, स. अजीत सिंह कोहाड़, स. सिकंदर सिंह मलूका, स. शरणजीत सिंह ढिल्लों, श्री मदनमोहन मित्तल, स. सुरजीत सिंह रखड़ा, सभी कैबिनेट मंत्री , मुख्यसंसदीय सचिव श्री सोम प्रकाश, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा एवं श्री गगनदीप सिंह बराड़, राज्य के पुलिस मुखी श्री सुमेध सैणी के अतिरिक्त राज्य के सिविल एवं पुलिस के उच्च अधिकारी, पत्रकार भाईचारा और स. रणिके के परिवारिक सदस्य, दोस्त एवं समर्थक उपस्थित थे।