लंदन - रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनाडी पैडलका ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा वक्त बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया है। पांच बार अंतरिक्ष में गए पैडलका ने कुल 879 दिन वहां बिताए हैं जो पिछले रिकॉर्ड से दो महीने ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रूस के ही सर्गेई क्रिकालेव ने नाम था। पैडलका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सोयूज के ज़रिए शनिवार को कजाख़स्तान में उतरे। अपने पांचवें मिशन में पैडलका 168 दिन अंतरिक्ष में रहे। उनके साथ डेनमार्क के आंद्रेस मोगेनसन और कजाख़स्तान के एडिन एमबेतोव भी सोयूज टीएमए-16एम के ज़रिए सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे।