Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

मक्का की अल हरम मस्जिद में हादसा, 107 की मौत, 230 घायल

Updated on Saturday, September 12, 2015 10:43 AM IST

मक्का - सऊदी अरब के शहर मक्का में हुआ है एक बड़ा हादसा। एक क्रेन अल हरम मस्जिद की छत पर गिरी जिसके कारण 107 लोग मारे गए जबकि 230 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 भारतीय भी शामिल हैं। खबर के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद के विस्तार का काम चल रहा था। लोग वहां नमाज पढ़ रहे थे और तेज बारिश व हवाएं चल रही थीं। अचानक क्रेन गिरी और मस्जिद की छत तोड़ते हुए भीतर घुस गई।

 

मक्का में फिलहाल हज की तैयारी चल रही थी। भारतीय विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने बताया कि हमारे सीनियर अधिकारी मक्का में पहुंच गए हैं और भारतीय डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया है। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, इसी मस्जिद में लगभग 1000 की संख्या में लोग नमाज अदा कर रहे थे जब क्रेन मस्जिद की छत पर गिरी। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खबरों के मुताबिक, यहां मुख्य मस्जिद के विस्तार के लिए निर्माण कार्य चल रहा था। पिछले साल इसी वजह से सऊदी अरब सरकार ने जायरीनों की संख्या में कटौती की थी।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X