रियाद - सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी ‘सऊदी अरमको’ के कर्मचारियों के लिए बनाये गये रिहायशी इलाके में रविवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 219 घायल हो गये। अधिकारियों ने ट्वीटर पर कहा कि पूर्वी शहर खोबार में एक टावर के भूमिगत तल से आग भडक़ी और तेजी से फैल गयी।
कई घायलों की हालत गंभीर है और हताहतों में अलग-अलग देश के लोग शामिल हैं। असैन्य रक्षा वेबसाइट पर प्रकाशित तस्वीरों में एक इमारत की खिड़कियों से निकलता काला धुआं दिखाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पास के टावरों के लोगों को बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गयी।