चंडीगढ़, 5 मार्च: आगामी बजट सैशन के मद्देनज़र पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल मार्च माह के दौरान अपनी सरकारी रिहायश में आम जनता को और मुख्यमंत्री कार्यालय में संसदीय सदस्यों एवं सीनियर पार्टी नेताओं को पहले निर्धारित समय पर नही मिल सकेंगे।
यह जानकारी आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने दी।