चण्डीगढ़, 5 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के तरनतारन में एक औरत के साथ पुलिस मुलाजिम़ों द्वारा कथित तौर पर की गई बदसलूकी का गंभीर नोटिस लेते हुए आज यहां सारी घटना की मैजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिये हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा तरनतारन के जिला मेजिस्ट्रेट को इस सारे घटनाक्रम की जांच करते हुए तीन सप्ताहों में रिपोर्ट देने के आदेश दिये हैं।
राज्य में महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को पुन: दौहराते हुए स. बादल ने स्पष्ट रूप में कहा कि ऐसी कोई भी घटना बर्दास्त के बाहर है और कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, को ऐसे अपराध के लिए छोड़ा नहीं जायेगा और उसके विरूद्ध कानूनानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।