चण्डीगढ़, 5 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा रोपड जिले के श्री चमकौर साहिब में ‘साका चमकौर’ की याद में बनाए जा रहे थीम पार्क को पूरा करने के लिए कार्य आंरभ हो चुका है। जिक्र योग्य है कि यह थीम पार्क श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के बडे साहिबजादों और अन्य महान सिक्ख योद्धाओं ,जिन्होने सन 1704 में मुगलों से लडते हुये शहादत प्राप्त की,की याद में स्थापित किया जा रहा है।
पंजाब के पयर्टन एवं सांस्कृतिक मामले संबधी मंत्री स. सरवन सिंह फिल्लौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल इस प्रोजैक्ट को सम्पूर्ण करने के लिए विशेष ध्यान दे रहे है। उन्होने कहा कि मार्कफैड के उच्चाधिकारियेां को निर्देश दिये गये है कि वह थीम पार्क के चल रहे कार्य की निरंतर निगरानी करे ताकि इसको शीघ्र अति शीघ्र सम्पूरणा किया जा सके ।
स. फिल्लौर ने कहा कि थीम पार्क के कार्य को सम्पूर्ण करने के लिए आवश्यक 26 करोड रूपये शीघ्र जारी किये जाएगें ताकि इसको शीघ्र सम्पूर्ण किया जा सके।