चण्डीगढ़, 5 मार्च : पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका ने आज सावनमल अग्रवाल सरकारी सीनियर सकैण्डरी स्कूल, जीरा, फिरोज़पुर में चल रहे परीक्षा केंद्र का अचानक दौरा किया। परीक्षा केंद्र में आवश्यक इंतजाम भी नही थे और परीक्षा केंद्र का अधीक्षक यादविंद्र सिंह लैक्चरार, भौतिक विज्ञान, सरकारी गल्र्स सीनियर सकैंडरी स्कूल, जीरा, फिरोज़पुर अपनी डियूटी से बिना आज्ञा अनुपस्थिति पाया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने यादविंदर सिंह लैक्चरार, भौतिक विज्ञान, सरकारी गल्र्स सीनियर सकैंडरी स्कूल, जीरा, फिरोज़पुर को तुरंत मुअत्तल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुअत्तली के दौरान यादविंदर सिंह का मुख्यालय, जिला शिक्षा कार्यालय, सीनियर सकैण्डरी, फिरोज़पुर रखा गया है।