ह्यूस्टन - अमेरिकी राज्य लुइसियाना के सनसेट इलाके में एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गयी। इसके अलवा एक महिला की धारदार हथियार से वार कर जान ले ली। पुलिस अफसर को गोली से उड़ाया गया। सेंट लैंड्री पेरिश के शेरिफ बॉबी गाइद्रोज ने कहा कि हमलावर की पहचान हैरिसन ली वाइले जूनियर के रूप में हुई है। यह सनसेट स्थित स्टोर में अपनी कार से आया और खुद को स्टोर के अंदर बंद कर लिया। उन्होंने कहा कि जब इस व्यक्ति ने स्टोर छोडऩे से इनकार कर दिया तो अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्टोर पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि बाद में इस व्यक्ति पर पुलिस अधिकारियों ने काबू पा लिया और इसे हिरासत में ले लिया।
उन्होंने कहा कि सनसेट पुलिस अधिकारी हेनरी विल्सन (51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने वहां तीन महिलाओं को भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। इनमें से एक शामेका जॉनसन (40) को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी बहन सुर्ले जॉनसन (34) लैफेटे जनरल हॉस्पिटल में गंभीर हालत में थी। दोनों सनसेट के पास स्थित शहर ग्रैंड कोटेउ में अंतरिम मेयर के रुप में कार्यरत शैटेरल जॉनसन की बहनें हैं।