चंडीगढ़ - शिक्षा मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सही दिशा देने और रोजगार के काबिल बनाने के लिए क्लस्टर स्तर पर 300 गाइडेंस रिसोर्स पर्सन लगाने का निर्णय किया है। गुरुवार को यहां करियर गाइडेंस व काउंसलिंग सैल की बैठक की अध्यक्षता करते डा. चीमा ने सैल की स्टेट को-ऑर्र्डिनेटर और गाइडेंस ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर श्रुति शुक्ला को 300 गाइडेंस रिसोर्स पर्सन लगाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के समूह स्कूलों को 300 कलस्टरों में बांटा जाए और हर क्लस्टर में 10 से 13 स्कूल शामिल किए जाएं।
उन्होंने कहा कि हर क्लस्टर का अपना अलग गाइडेंस रिसोर्स पर्सन होगा जो अपने अधीन स्कूलों के समूह नवमीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में विषय और व्यवसाय के चयन में प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार के काबिल बनाने के लिए सही भविष्य के चयन की सबसे जरूरी है इसलिए विद्यार्थियों को सही करियर गाइडेंस देना ऐसे समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 300 नए गाइडेंस रिसोर्स पर्सनज की तैनाती से विद्यार्थियों को बहुत सहायता होगी। यह रिर्सोस पर्सनज राज्य के भविष्य गाइडेंस व काउंसलिंग सैल की देखरेख तहत संबंधित जिला करियर गाइडेंस व काउंसिलरों की अध्यक्षता अधीन कार्य करेंगे।
बैठक के दौरान डा. चीमा ने विद्यार्थियों को घर बैठे करियर गाइडेंस संबंधी जानकारी देने के लिए सैल को विशेष तौर पर विद्यार्थियों के लिए आकर्षित वेबसाइट बनाने संबंधी कहा। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर करियर के चयन संबंधी हर प्रकार से जानकारी मुहैया करवाई जाएगी, जिसमें विभिन्न शिक्षा संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, कालेजों में विभिन्न कोर्सों और दसवी या दस जमा दो उपरांत विभिन्न नौकरी के अवसरों संबंधी भी जानकारी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट का मनोरथ विद्यार्थियों को घर बैठे हर प्रकार के करियर व उच्च शिक्षा संबंधी जानकारी देना होगा। शिक्षा मंत्री ने सैल को कहा कि अभी से दसवीं या दस जमा दो के विद्यार्थियों के संपर्क नंबरों का डाटाबेस तैयार किया जाए ताकि गत वर्षों भांति करियर गाइडेंस संबंधी एसएमएस सेवा मुहैया करवाई जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की गई यह कोशिश बहुत कामयाब हुई जिस दौरान 2.78 लाख विद्यार्थियों को एसएमएस द्वारा जानकारी मुहैया करवाई गई थी।