चंडीगढ़, 4 मार्च: राज्य की ग्रामीण सडक़ों की कायाकल्प करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा 1350 करोड़ रुपये खर्चने का फैसला किया गया है। यह जानकारी पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण लिंक सडक़ों को और बेहतर बनाने के लिए पंजाब मंडीकरण बोर्ड, ग्रामीण विकास बोर्ड एवं पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड द्वारा संयुक्त तौर पर संयुक्त तौर पर इस प्रौजेक्ट को बनाया गया है। इस प्रौजेक्ट तहत राज्य की सभी ग्रामीण सडक़ों जिनकी लंबाई 11,147.09 कि.मी है, को अपग्रेड किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर कुल 1350 करोड़ रुपये का खर्चा आयेगा।
स. प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिस तहत मज़बूत आधारभूत ढांचा निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मार्गो और राज मार्गो को अति आधुनिक स्तर के चार एवं छ: मार्गीय बनाने के साथ ग्रामीण लिंक सडक़ों की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के गांवों में बसते 60 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण लिंक सडक़ों को नमूने का बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट आरंभ किया गया है। यह प्रौजेक्ट अप्रैल माह में शुरू होगा और रिकार्ड समय में पूरा किया जाएगा।