सियोल - पिछले कुछ दिनों से जारी मिलिटरी टेंशन को खत्म करने के लिए उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया मंगलवार सुबह समझौते पर राजी हो गए। दोनों देशों के बीच लगातार युद्ध छिडऩे का खतरा बना हुआ था। बॉर्डर विलेज पनमोंजुम में दो दिनों तक चली मीटिंग के बाद उत्तर कोरिया ने बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना पर खेद जताया है। हालांकि, उसने बारूदी सुरंग लगाने में अपना हाथ होने से इनकार किया। दक्षिण कोरिया ने भी इसके विरोध में लाउडस्पीकर्स के जरिए किये जा रहे प्रोपेगैंडा संदेश को बंद कर दिया है। दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि दक्षिण कोरिया आज सुबह से लाउडस्पीकर प्रसारण बंद कर देगा।
जबकि उत्तर ने फ्रंटलाइन पर भेजी सेना को वापस बुलाने पर सहमति जताई। दोनों देशों ने 1950-53 के कोरियन युद्ध के दौरान अलग हुए परिवारों को मिलाने के प्रयास करने पर भी सहमति जताई। उधर, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने समझौते का स्वागत किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘हम इस समझौते का स्वागत करते हैं।