कोलंबो - श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आज एक सादे समारोह में मंगला समरवीरा को तीसरी बार यहां के विदेश मंत्री पद की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त को हुए संसदीय चुनावों के बाद नई सरकार में 58 वर्षीय नेता समरवीरा और दो अन्य मंत्रियों ने पहली बार शपथ ली है। शेष कैबिनेट मंत्रियों के कल शपथ लेने का कार्यक्रम है। विजयदास राजपक्षे ने कानून मंत्री और डी. एम. स्वामीनाथन ने पुनर्वास मंत्री का पदभार संभाला। समरवीरा तीसरी बार विदेश मंत्री बने हैं।
श्री समरवीरा पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के कार्यकाल में वर्ष 2005 से 2007 तक और फिर जनवरी 2015 से अगस्त 2015 तक विदेश मंत्री रहे। जनवरी में सिरिसेना की जीत के बाद नई सरकार में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया था। सिरिसेना की श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की यूनाईटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने गठबंधन में सरकार चलाने के लिए हाथ मिलाया था। यहां प्रत्येक दल को कुल 29 सीटों में से उनको मिले वोट के आधार पर सीट का आवंटन किया जाता है।