नई दिल्ली - ईरान और पश्चिमी देशों को बीच ईरानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर हुए समझौते के बाद अब ब्रिट्रेन ने ईरान की राजधानी तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। ब्रिट्रेन ने करीब चार साल पहले तेहरान स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया था, जब ईरान पर लगे प्रतिबंधों का विरोध करते प्रदर्शनकारी ब्रिट्रिश दूतावास में जबरदस्ती घुस आए थे। उस घटना के बाद से ब्रिट्रेन और ईरान के बीच संबंधों में खटास देखी गई थी।
रविवार को हुए ब्रिट्रिश दूतावास रि-ओपनिंग कार्यक्रम में यूके के विदेश सचिव फिलीप हेमंड ने कहा कि वो इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुश है, क्योंकि ये दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की एक नई शुरुआत हो सकती है। बताया जा रहा है कि करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद ब्रिट्रिश सरकार का कोई नुमाइंदा ईरान यात्रा पर आया है। ईरान भी अब लंदन में अपने दूतावास को शुरु करेगा। अंर्तराष्ट्रीय मामलों के जानकार इसे ईरान और ब्रिट्रेन के बीच संबंधों में सुधार के रुप में देख रहें हैं।