सोल - उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है कि अगर उसने सीमा के पास लाउडस्पीकर के जरिए दुष्प्रचार बंद नहीं किया तो युद्ध की नौबत आ सकती है, जिसके बाद दक्षिण कोरियाई सेना अधिकतम चौकसी बरत रही है। उत्तर कोरियाई पीपुल्स आर्मी ने कहा कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिक शनिवार को पांच बजे शाम की समय सीमा से पहले युद्धकाल की तैयारी की स्थिति में चले गए हैं। सोल में असान इंस्टीटयूट थिंक टैंक ने कहा पहले की बातचीत के तौर तरीकों और रणनीति को देखते हुए उत्तर कोरिया सैन्य कार्रवाई का कदम उठाएगा, इसकी संभावना बहुत कम है।