चण्डीगढ़, 4 मार्च : पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने आज समाणा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक और बुजुर्ग अकाली नेता स. गुरदेव सिहं ग्रेवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
एक शोक सन्देश में स. बादल ने स्वर्गीय स. गुरदेव सिंह ग्रेवाल द्वारा अपने जीवन काल दौरान समाज के दबे कुचले और विशेष अधिकार रहित वर्गों के कल्याण के लिए किये गये यत्नों की प्रंशसा करते हुए कहा कि उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की मजबूती में बड़ी भूमिका अदा की है।
स. बादल ने दु:खी परिवार से सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति और पीछे परिवार को यह दु:ख सहन करने का बल प्रदान करें।