चण्डीगढ़, 4 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज जालन्धर- नकोदर रोड़ पर गांव गोहीर के समीप एक स्कूल बस और एक ट्रक के बीच हुई भयानक टक्कर में 12 स्कूली बच्चों और बस ड्राईवर की मौत हो जाने और 4 स्कूली विद्यार्थियों के गंभीर घायल हो जाने की घटना पर गहरा दु:ख और अफसोस प्रकट किया है
दु:खी परिवार के सदस्यों के साथ अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें और पीछे पारिवारिक सदस्यों को यह असहनीय घाटे को सहन करने की हिम्मत दे।
इसी दौरान स. बादल ने मृतकों के वारिसों को दो दो लाख रूपये एक्सग्रेसिया ग्रांट देने की घोषणा की और साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि सभी घायलों को शीघ्र नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाए।