चण्डीगढ़, 4 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में अपनी नौकरी से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे अध्यापकों/कर्मचारियों का गंभीर नोटिस लिया है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री स. सिकन्दर सिंह मलूका ने लम्बे समय से अनाधिकारित तौर पर अनुपस्थित चल रहा सीनियर सैकेण्डरी स्कूल मोरिंडा का रसायन विज्ञान लैक्चरार हरदीप सिंह को मुअत्तल करने के निर्देश दिये हैं।
शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिये हैं कि अनाधिकारित छुट्टियों पर गये अध्यापकों/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने में विभाग में कोई नरमी नहीं होगी ताकि इन स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के भविष्य से कोई खिलवाड़ न कर सकें।