जालंधर 4 मार्च - जालंधर में एक ट्रक के साथ स्कूल बस की भीषण टक्कर हो गई। सोमवार सुबह 8 बजे इस सड़क हादसे में करीब 11 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक बच्चों के घायल होने की खबर है। घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के ड्राइवर की भी मौत हो गई है।
घायलों में से कुछ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है और शवों को निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अकाल अकादमी की स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी और ट्रक से जाकर भीड़ गई। हालांकि दुर्घटना का कोई कारण अब तक सामने नहीं आया है।