बठिंडा - रामा मंडी में बम की अफवाह से स्कूल खाली करवा लिया गया वहीं कई अन्य स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। पुलिस सूत्रों अनुसार रामां मंडी के हिंदू सीनियर सकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल लखविंदर कौर ने आज सुबह लगभग 9 बजे स्कूल में एक नकाबपोश औरत को घूमते देखा तो उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत उक्त महिला को काबू कर लिया व उससे पूछताछ की।
इसके बाद यह बात सामने आई कि उक्त महिला के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं। प्रिंसीपल ने एहतियात के तौर पर स्टाफ के साथ मिल कर सभी बच्चों के बैग चैक करने शुरू कर दिये। यह बात आग की तरह फैल गयी कि स्कूल में बम की आशंका है। आरएमडीऐवी पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को स्कूल खाली करने को कह दिया गया। अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल की तरफ दौड़े। स्कूल की चेकिंग के बाद स्कूल में कुछ नहीं मिला।