चंडीगढ़, 1 मार्च : सिधवां ब्रांच नहर, अह्म निर्माण कार्यो के कारण 10 मार्च, 2013 तक बंद रखी जाएगी। सिंचाई विभाग के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सिधवां ब्रांच पर दक्षिणी बाईपास प्रोजेक्ट को संपूर्ण करने के लिए नहर की बंदी की गई है।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी नार्दन इंडिया कै नाल ड्रेनेज़ एक्ट, 1873 (1873 के एक्ट-8) अधीन जारी नियमों के नियम 63 तहत अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रवक्ता अनुसार अल्प समय के लिए नहर बंदी का यह निर्णय अनुकूल मौसम और फसलों की स्थिति के समुख लिया गया है