न्यूयार्क - विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी और एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार प्रौद्योगिकी क्षेत्र के ऐसे दो भारतीय उद्योगपति हैं जिन्होंने दुनिया की 20 सबसे अमीर हस्तियों में जगह बनाई है। यह बात फोर्ब्स द्वारा जारी पहली सूची में कही गई है जिसमें शीर्ष स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं। फोर्ब्स की 'प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 100 सबसे अमीर हस्ती' की पहली सूची में प्रेमजी को 13वां स्थान मिला है जिनके बाद नाडार 14वें स्थान पर हैं।
इस सूची में भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दो प्रमुख हस्तियां रोमेश वाधवानी और भरत देसाई भी हैं। फोर्ब्स ने कहा कि प्रेमजी के पास 17.4 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह एशिया के सबसे उदार उद्योगपतियों में शामिल हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति में से चार अरब डॉलर का दान किया है। नाडार की संपत्ति 14.4 अरब डॉलर है और उनकी ज्यादातर संपत्ति सॉफ्टवेयर सेवा इकाई एचसीएल टेक्नोलाजीज से जुटाई गई है।