बेरूत - आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक बार फिर घिनौनी हरकत को अजांम देते हुए इराक के मोसुल शहर में चुनाव आयोग के तीन सौ से अधिक सरकारी कर्मचारियों की हत्या कर दी। मृतको में 50 महिलाएं भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, ये सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के लिए काम करते थे। यह जनसंहार इराक के मोसुल शहर स्थित एक सैन्य शिविर में हुआ। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आईएस आतंकवादियों ने मोसुल में आयोग के कुछ और कर्मचारियों की गला रेतकर हत्या कर दी।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आतंकियों ने महिला कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा आयोग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से हस्तक्षेप कर इराक में निर्दोष लोगों की हत्या और अपराध रोकने का आग्रह किया है। मारे गए अधिकारियों के परिवार वालों ने बताया कि आतंकवादियों ने उनके परिजनों की हत्या के बारे में उन्हें सूचित किया, लेकिन उनके शव नहीं सौंपे। आईएस ने पिछले साल 10 जून को उत्तरी इराक के मोसुल शहर पर कब्जा किया था।