Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

अजीबों गरीब हादसा-कोई अंजान शख्स छू न ले, इसलिए डूबने दी बेटी

Updated on Wednesday, August 12, 2015 13:41 PM IST

दुबई - दुबई में एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है, जिसमें एक 20 वर्षीय लडक़ी को उसके पिता ने सिर्फ इस कारण डूब जाने दिया, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि कोई अंजान व्यक्ति उसकी बेटी को बचाने के लिए उसे छुए। खबर के मुताबिक एशियाई मूल का यह परिवार दुबई के बीच पर पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान लडक़ी समुद्र में डूबने लगी और खुद को बचाने के लिए मदद मांगने लगी। लडक़ी की चीख-पुकार सुन कर बीच पर मौजूद दो बचावकर्मी लडक़ी की तरफ दौड़े, लेकिन उसके पिता ने बचावकर्मियों को ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद लडक़ी डूब गई।

 

दुबई पुलिस के खोज और बचाव विभाग के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अहमद बुरकिबाह ने कहा कि यह ऐसी दुर्घटना है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि लडक़ी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन लडक़ी के पिता ने उन्हें न सिर्फ ऐसा करने से रोका, बल्कि रोकने के लिए बलप्रयोग भी किया, क्योंकि लडक़ी के पिता का मानना था कि अगर बचाव कर्मी उसकी बेटी को छू लेंगे तो इससे उनकी लडक़ी अपवित्र हो जाएगी और वह अपनी बेटी का मरना पसंद करेंगे न कि किसी गैर आदमी का छूना। श्री बुरकिबाह के मुताबिक लडक़ी का पिता अच्छे कद-काठी का इनसान है और जब उसके मना करने के बाद भी बचावकर्मी आगे बढ़े तो वह उन्हें रोकने लगा और उनसे उलझने लगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश उस लडक़ी की मौत हो गई, जबकि उसे आसानी से बचाया जा सकता था। लडक़ी के पिता को बाद में दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X