Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

छेडख़ानी से आहत होकर संगरूर की बेटी ने किया आत्मदाह, परिवार मांगे इंसाफ

Updated on Wednesday, August 12, 2015 13:30 PM IST

संगरूर - संगरूर के गांव कालबंजारा में छेड़छाड़ से तंग आकर आत्मदाह करने वाली नाबालिग लडक़ी की मंगलवार को  पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। दलित परिवार की सोलह वर्षीय बेअंत कौर उर्फ गगनी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। खाड्डेवाल गांव का लडक़ा मनी स्कूल आते जाते उससे छेड़छाड़ करता था। उसने चार अगस्त को मनी की हरकतों से परेशान होकर आत्मदाह कर लिया और वह 70 प्रतिशत झुलस गई। उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया।

 

वह पिछले सात दिन से मौत तथा जीवन से संघर्ष कर रही थी और रात को ही उसने मजिस्ट्रेट को बयान दिए, जिसमें मनी को आरोपी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस को गुमराह किया गया था कि लडक़ी रसोई में काम करते समय जल गई थी, लेकिन सच्चाई सोमवार रात को उसके बयान के बाद सामने आ गई। उसका पिता भट्ठा मजदूर हैं। मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक परमजीत सिंह गिल कर रहे हैं। उधर, लडक़ी के भाई जसगीर सिंह जग्गी का कहना है कि आरोपियों के पुलिस से अच्छे संबंध है और अगर इनसाफ नहीं मिला तो पूरा परिवार आत्मदाह करेगा। इससे पहले सोमवार रात को छेडख़ानी से परेशान होकर खुद को आग लगाने वाली लडक़ी ने कहा था कि गांव के लडक़े मनी खांडेवाड, मनी, स्वर्ण और गुरप्यार मेरे भाई से नाराज थे।

 

उसी का बदला लेने के लिए वे मुझे छेडऩे लगे। करीब महीने भर से ऐसा चल रहा था। मैंने घर पर नहीं बताया, क्योंकि मुझे पता था पिता स्कूल छुड़वा देंगे। चार अगस्त को मैं बस में चढ़ रही थी तो मनी ने मुझे खींचकर नीचे उतार लिया। मेरे कपड़े फाड़ दिए और थप्पड़ मारे। मैं यह बेइज्जती सहन नहीं कर सकी, इसलिए तेल डालकर खुद को आग लगा ली। मैं जानती हूं, मेरा बचना मुश्किल है। मुझे इस हालत में पहुंचाने वाले बड़े आदमी हैं, लेकिन मेरी विनती है कि मेरे साथ ऐसी हरकत करने वालों को सख्त सजा मिले।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X