चण्डीगढ़, 28 फरवरी : शिअद के उम्मीदवार जोगिन्द्र पाल जैन ने मोगा उपचुनाव 18849 वोटों के अंतर से जीत लिया है। कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के एक प्रवक्ता ने बताया कि जैन ने इंडिया नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार साथी विजय कुमार को हराया उन्होने बताया कि कुल 1,30,300 वोटों की गिनती हुई जिनमें से जैन को 69269 वोट मिले।
जबकि उनके मुख्य विरोधी साथी को 50420 वोट प्राप्त हुये इसके अतिरिक्त पी पी पी पार्टी के उम्मीदवार डा. रविन्द्र सिंह धालीवाल को 7401 वोट जबकि शिअद मान के उम्मीदवार बीरइंद्र पाल सिंह को 822 वोट मिले उन्होने आगे बताया कि पी एल पी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह रंगरेटा को 459,आई के एल उम्मीदवार जसवंत सिंह बेदी को 221, स्वतंत्र उम्मीदवार राम डनीयाल को 215, स्वतंत्र उम्मीदवार हरदेव सिंह 304,स्वतंत्र उम्मीदवार शिदर सिंह को 403 और स्वतंत्र उम्मीदवार राजिन्द्र सिंह को 786 वोट प्राप्त हुये।