चण्डीगढ़, 28 फरवरी : शिअद ने आज पेश किये गये केन्द्रीय बजट को पूरी तरह एक प्रभाव हीन और दिशाहीन दस्तावेज करार देते हुये रदद करते हुये कहा कि यह देश के विकास को जहां ग्रहण लगा देगा वही मंहगाई मे बड़ी वृद्धि करके आम आदमी का जीना मुश्किल कर देगा। आज यहां जारी एक प्रैस बयान में शिअद के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यू पी ए सरकार को आधुनिक भारत की ईस्ट इंडिया कंपनी करार देते हुये कहा कि इस बजट में सारा ध्यान देश के समूचे सरमाये को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करने पर जोर दिया गया।
उन्होने बजट को एक मुनिम का बजट बताते हुये कहा कि यह बजट देश के आम लोगो की भावनाओ की पूर्ति करने में पूरी तरह नाकाम रहा है उन्होने कहा कि इस बजट में ऐसा कुछ भी नही की निवेशकों के विश्वास को बहाल करते हुये उनको देश के विकास मे भागीदार बनाया जा सके और देश के लोगों को अब लबे समय तक चलने वाली आर्थिक मंदी के दौर के लिए तैयार रहना चाहिए।
बजट में यू पी ए सरकार का अतिंम विदायगी बजट बताते हुये स. बादल ने कहा कि यू पी ए सरकार ने जहां आयकर मे आम आदमी को कोई राहत नही दी वही कृषि और उत्पादन क्षेत्रों की चुनौतियों को भी दर किनार करके देश के लोगों से बडा धोखा किया है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय वितीय मंत्री ने राज्य में कृषि विभिंनता के लिए एक भी पैसे की स्वीकृति न देकर पंजाब के कृषि क्षेत्र को पूरी तरह नजरअंदाज किया हे। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने एक व्यापक विभिंनता योजना केन्द्र सरकार के आगे रखी थी ताकि देश का अन्न भंडार जाना जाता पंजाब बढ रही आबादी के कारण बढ रही अनाज की जरूरत को पूरा कर सके पंरतु अफसोस की बात है कि केन्द्रीय बजट का पूरा ध्यान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खजाने भरने पर ही केन्द्रीत रहा है।
केन्द्रीय वित मंत्री के पैट्रोल , डीजल,खादों और अन्य जरूरी वस्तुओं पर सबसिडी को खत्म करने के यत्नों की कडी आलोचना करते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्षता वाली यू पी ए सरकार अपने अतिंम वर्ष दौरान देश को बहु राष्ट्रीय कंपनियों के पास गिरवी रखने पर उतारू हे जिसकी कदाचित आज्ञा नही दी जाएगी।