चण्डीगढ़, 28 फरवरी : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने मोगा उपचुनाव में शिअद-भाजपा गठबंधन को मिली जीत को अमन , विकास और साप्रदायिक भाईचारे के हक में और नाकारात्मक किरदार और मुददा रहित राजनीति विरूद्ध फतबा बताया हे।
कांग्रेस पार्टी का एजेडा केवल अकालियों की आलोचना करना है जबकि उनके पास अन्य कोई मुददा ही नही है कांग्रेस लोगो की भावना को कभी समझ नही सकी क्योकि लोग केवल विकास की बात सुनना पंसद करते है न कि निजी कीचड उछालने की बाते । उन्होने कहा कि पंजाब के लोगों ने लगातार नफरत की राजनीति और किरदार की बुरी चालों को नकारा है और विकास के हक में वोट दिया है।
स. बादल ने इन चुनावों को आगामी लोक सभा चुनावो के लिए सूचक बताते हुये अकाली भाजपा गठबंधन की जीत का आगाज किया। उन्होने कहा कि अमरेन्द्र सहित कांग्रेस की बाकी लीडरशिप ने मोगा चुनाव को अकाली भाजपा सरकार की कारगुजारी के प्रति लोगों का फतबा बताया था। यहां तक की कांग्रेसी नेता मोगा चुनाव को अकाली भाजपा का वाटरलू सिद्ध करने की कोशिश करते रहे पंरतु चुनाव में अकाली भाजपा को मिली रिकार्ड तोड जीत के कारण मोगा उपचुनाव कांग्रेस का वाटरलू सिद्ध हुई उन्होने कहा कि अमरेन्द्र सिंह को लोगो का फतबा न्रिमता से स्वीकार करना चाहिए और भविष्य में यह बात सीखनी चाहिए की वोटर बेतुकी बातों में यकीन नही करते बल्कि विकास के हक में वोट करते है।
स. बादल ने वोटरों का धन्यवाद किया जिन्होने सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का समर्थन करते हुये अकाली भाजपा गठबंधन को भारी जीत दिलाई है स. बादल जो शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त भी है ने पार्टी की समूह लीडरशिप और पार्टी वर्करों को शुभकामनाए दी है और धन्यवाद किया जिन्होने दिनरात एक करके लोकतंत्रीय कदरों कीमतों की रक्षा करते हुये पार्टी के लिए जबरदस्त जीत के लिए राह मजबूत किया।
मुयमंत्री ने मोगा उपचुनाव में निरपक्ष और अमन अमान से चुनावों करवाने के बदले चुनाव आयोग का भी धन्यवाद किया उन्होन कहा कि चाहे कांगे्रस ने चुनाव अमल दौरान सरकार द्वारा हिंसा की शंका और बुरी गतिविधियां करने की अफवाहे उडाकर माहौल खराब करने की कोशिश की पंरतु मै चुनाव अमल को शांति से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं।