Hindi English Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'बुराई पर अच्छाई' की जीत का गवाह बनेगा चंडीगढ़ • 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से

इंटरनेशनल

More News

पाक में बंजरगी भाईजान के लिए भटक रही भारतीय मुन्नी

Updated on Monday, August 03, 2015 12:35 PM IST

कराची - बालीवुड की हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की कहानी काल्पनिक हो सकती है, परंतु वास्तविकता में पाकिस्तान के कराची में 13 साल से रह रही एक भारतीय लडक़ी की यही कहानी है। दस साल की उम्र में मूक-बधिर लडक़ी गलती से सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। तब से अब तक भारत में उसके परिवार का पता लगाने के सारे प्रयास विफल रहे हैं। समाज कल्याण संगठन ईधी के फैसल ईधी ने बताया कि 13 साल पहले पाक पंजाब रेंजर्ज इस लडक़ी को लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि वर्षों से हम उसके परिवार और शहर का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह अपने घर लौट सके। बिलकिस ईधी ने कराची के शरणस्थल में रह रही लडक़ी नाम ‘गीता’ रखा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गीता को उसके परिवार से मिलाने के लिए प्रयास और तेज कर दिए हैं।

 

मानवाधिकार कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री अंसार बर्नी उसके लिए फेसबुक पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने तीन साल पहले अपनी भारत यात्रा के दौरान भी गीता का मामला उठाया था। अब 23 साल की हो चुकी गीता मोबाइल फोन पर भारत के नक्शे की पहचान करती है और रो पड़ती है। नक्शे पर वह पहले झारखंड फिर बाद में तेलंगाना की ओर इशारा करती है। अपने चेहरे के भाव और अंगुलियों के जरिए गीता बताती है कि उसके सात भाई और चार बहन हैं। वह बार-बार 193 अंक लिखती है और संकेत देती है कि यह उसके घर का नंबर है। फैसल के मुताबिक, पिछले साल भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी आए थे और वे उसकी तस्वीर और रिकार्ड लेकर गए। उसके बाद वे नहीं आए।  भारत के एक पत्रकार ने भी उसका साक्षात्कार लिया, परंतु कोई उसके परिवार का पता नहीं लगा सका। संगठन के कार्यकर्ता उसे हिदू लडक़े से शादी कर नई जिंदगी शुरू करने की सलाह देते हैं तो वह इशारे से कहती है कि घर लौटने के बाद ही वह शादी करेगी

Have something to say? Post your comment

: "अबराज उमर": मक्का के दिल में बसा शांति और आध्यात्मिकता का एक मिश्रण

WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

: WHO: इसराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद मानसिक स्वास्थ्य संकट

ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

: ग़ाज़ा से एक माँ की चिट्ठी: दर्द, मुश्किलों और उम्मीद की अनूठी गाथा

UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

: UNGA79: भारत के युवा पैरोकारों की आवाज़ें हुईं बुलन्द

कोविड आपको अंधा बना सकता है

: कोविड आपको अंधा बना सकता है

चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

: चीन-भारत संबंधों को तर्कसंगत बनाए रखना चाहिए, भावनाओं को नियंत्रित रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

: कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद काम पर लौटे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन

भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

: भारत को अपने सीमा प्रहरियों को नियंत्रण में रखना चाहिए - चीनी सेना

आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

: आतंकवाद से लड़ाई के अनुभव हमसे सीखे अमेरिका - पाक

फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

: फिलीपीन में तूफान में मरने वालों की संख्या 74 हुई, दर्जनों लापता

X