चंडीगढ़ - पंजाब एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन द्वारा 245 विभिन्न रिक्तियों, प्रबंधक की तीन, एग्जिक्यूक्टिव (जी) की पांच, एग्जिक्यूक्टिव (एसीएस) की 29, एग्जिक्टिव (टी) 23, क्लर्क-कम-कम्प्यूटर आपरेटरों 53, सब-इंस्पेक्टरों की 45, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफरों की 20, जूनियर स्टोर कीपरों 32 और तकनीकी सहायकों की 35 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त, 2015 तक मांगे हैं। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी, 2015 को 18 से 37 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की कापी के साथ बैंक रसीद और दो फोटो, इंचार्ज पीएआईसीएल, सैल थापर विश्वविद्यालय, पटियाला में 14 अगस्त, 2015 तक भेजे जाएं।
लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित कबीलों तथा पिछड़ी श्रेणीयों को आयु में पांच वर्ष और विधवाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं को तीन वर्ष की छूट होगी। सामान्य श्रेणी से संबंधित आवेदक आवेदन पत्र के साथ 750 रुपए और अनुसूचित जातियों, अनुसूचित कबीलों तथा पिछड़ी श्रेणियों से संबंधित 375 रुपए का अपने समीप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा से जमा करवाई रसीद भी साथ लगाई जाए।