बीजिंग - चीन में सेना की 88वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसको यादगार बनाते हुए 88 सैनिकों ने अपनी प्रेमिकाओं के साथ विवाह किया। खबर के अनुसार देश में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की 88 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुआनदोंग शहर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 88 जोड़ों ने विवाह रचाया। खबर में बताया गया कि नवविवाहित सैनिकों में पुलिस और फायर ब्रिगेड के सैनिक भी शामिल हैं। इस बड़े आयोजन में नवयुगलों के रिश्तेदारों समेत करीब दस हजार लोग मौजूद थे। एक नवविवाहिता लु जियांगजिंग ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एसे उक सैनिक की पत्नी होने पर गर्व हो रहा है। गौरतलब है कि कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना में एक अगस्त 1927 को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन किया गया था।