जालंधर - पंजाब में गुरदासपुर के दीनानगर में रेललाइन पर आईआईडी बमों का पता लगाकर रेलयात्रियों की जान बचाने वाले दो बहादुर नागरिकों को रेलवे के गेटमैन दर्शन कुमार और सतपाल को शनिवार को एक समारोह में सम्मानित किया गया। सेना की पश्चिमी कमान की टाइगर डिवीजन, जम्मू के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
श्री सतपाल को सेना कमांडर के प्रशस्ति कार्ड के साथ सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई को गुरदासपुर के दीनानगर में इन दो ‘जागरूक हिंदोस्तानियों’ ने आतंकवादी कार्रवाई के दौरान दीनानगर -पठानकोट रेलवे लाइन पर लगाए गए पांच आईईडी बमों का पता लगा कर हजारों रेल यात्रियों की जान बचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अगर उन्होंने सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना से काम नहीं किया होता तो यात्री ट्रेन आईईडी के ऊपर से गुजर जाती, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।