वाशिंगटन - फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जकरबर्ग ने खुद शुक्रवार देर रात फेसबुक पर अपना और डाक्टर पत्नी प्रिसिला का फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह घर में नन्ही परी के आने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बच्ची के जन्म की संभावित तारीख की घोषणा नहीं की है। जकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा कि यह हमारी जिंदगी में एक नया अध्याय होगा। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में अन्य निजी जानकारियां भी बताईं, जिसके बारे में अकसर लोग चर्चा नहीं करते हैं